गंगा की थीम और शिवलिंग स्वरूप में 12 माह में तैयार होगा नगर निगम का नया सदन भवन

​वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सिगरा स्थित नगर निगम कैंपस में पुराने जर्जर भवन के स्थान पर अब अत्याधुनिक नगर निगम सदन भवन के निर्माण का कार्य गति पकड़ चुका है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की उपस्थिति में बुधवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 अप्रैल को बरेका मैदान से वर्चुअली रखी गई आधारशिला का शिलापट्ट स्थापित किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन अर्चन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हुई ।इस अवसर पर महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी को यह नई सौगात मिल रही है। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को 12 महीने की निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य हर हाल में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया । इस भवन का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) माध्यम से कराया जा रहा है। ऐसे में डिजाइन से लेकर निर्माण तक की पूरी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की होगी, जिससे प्रोजेक्ट में तेजी और पारदर्शिता बनी रहेगी।​ 96.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ​यह नया सदन भवन काशी की सांस्कृतिक महत्ता का प्रतीक बनेगा। गंगा और काशी की विशेष थीम पर आधारित इस बी+जी+4 (बेसमेंट, भूतल प्लस चार मंजिल) भवन का मुख्य आकर्षण इसका शिवलिंग स्वरूप प्रारूप होगा। परियोजना के तहत भूतल पर रिकॉर्ड रूम, कैश काउंटर, मीटिंग रूम और ग्रीन रूम प्रस्तावित हैं। प्रथम तल पर 180 पार्षदों की क्षमता का सदन हॉल, पर्यावरण, लाइसेंस व न्याय विभाग होगा। द्वितीय तल पर महापौर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, कॉन्फ्रेंस रूम व वीवीआईपी रूम तथा तृतीय व चतुर्थ तल पर विभिन्न प्रशासनिक विभाग, कॉन्फ्रेंस रूम व प्रतीक्षा कक्ष बनाए जाएंगे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

सात ​मंजिल तक विस्तार की क्षमता

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भवन की नींव जी+7 (सात मंजिल) के भार के अनुसार रखी गई है, हालांकि वर्तमान योजना के तहत बेसमेंट सहित पांच मंजिलों का निर्माण किया जा रहा है। 12 हजार वर्ग मीटर में फैले इस परिसर में लिफ्ट, सर्विस एरिया, यूनियन हॉल, पुलिस चौकी, बैंक, पोस्ट ऑफिस, सर्वर रूम, पी आर कक्ष, कैंटीन और टैक्स कलेक्शन रूम जैसी सभी नागरिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उपसभापति नरसिंह दास, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संगम लाल, विनोद कुमार गुप्ता, सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक योगेश कुमार गुप्ता, वरुण गुप्ता, आर्किटेक्ट कुनाल कालरा सहित नगर निगम के सभी 110 पार्षद व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

टाउनहॉल की निर्भरता होगी खत्म

वर्तमान में अपना बड़ा हॉल न होने के कारण सदन की बैठकें चार किलोमीटर दूर टाउनहॉल में आयोजित करनी पड़ती थीं। नए भवन में विशाल सदन और आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल बनने से अधिकारियों और पार्षदों को बड़ी राहत मिलेगी। 22 हजार वर्ग मीटर में फैले इस परिसर में डेटा सर्वर सेंटर और सीसीटीवी सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम होगा।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *