यूपी में मानसून हुआ सक्रिय, 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, वाराणसी समेत 43 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 19 जिलों में गरज-चमक, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं वाराणसी सहित 43 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसूनी गतिविधियां तेज होने के कारण अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 144.4 मिमी बारिश चित्रकूट में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बदायूं में 94 मिमी, सिद्धार्थनगर में 72.8 मिमी, मेरठ में 71.9 मिमी, मुजफ्फरनगर में 68 मिमी और बांदा में 64 मिमी वर्षा दर्ज की गई।इन जिलों में ऑरेंज अलर्टसहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।इन जिलों में येलो अलर्टवाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, अंबेडकरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, ललितपुर सहित कुल 43 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली चमकने के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *