वाराणसी: निर्माणाधीन रेलवे परियोजना के ट्रेलर ने 6 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊचुंगी जीटी रोड पर शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम की जान चली गई। काशी रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में लगे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय उसकी मां सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठी थी और उनकी आंखों के सामने यह दर्दनाक घटना घट गई।
जानकारी के अनुसार, भदऊचुंगी स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाले गोलू विश्वकर्मा चाकू और कैंची की धार तेज कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे हैं—10 वर्षीय आकाश और 6 वर्षीय धनराज विश्वकर्मा। शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे धनराज सड़क पार कर रहा था, तभी कज्जाकपुरा की ओर से आ रहे निर्माण कार्य में लगे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर वसंता कॉलेज की ओर भाग निकला, लेकिन आदमपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया है।
आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि काशी रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इससे पहले 20 जून को भी इसी परियोजना से जुड़े एक हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हुए थे। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की आवाजाही पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *