बिहार जहानाबाद में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज।बिहार के जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के सुपी इलाके में आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने ६० वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जहानाबाद जिला पुलिस की ओर से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर टेहटा थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार (सात सितंबर) को जब बच्ची सुपी इलाके में अपने घर के बाहर खेल रही थी, आरोपी उसे बहला फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी देकर छोड़ दिया।पीड़ित बच्ची रोती हुई किसी प्रकार अपने घर लौटी और उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस आरोपी और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई। बयान में कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *