जंतर-मंतर प्रदर्शन में पीएम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि कथित घटना दिल्ली में हुई है, इसलिए वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामला आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नोएडा के सेक्टर-168 स्थित एक हाईराइज सोसायटी में रहने वाली रुचिका सिंह ने जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है और इससे सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई। शिकायत के अनुसार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान कर पुलिस से शिकायत की गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती मूल रूप से फरीदाबाद की रहने वाली है और ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। वह नोएडा के सेक्टर-168 स्थित एक सोसायटी में रहती है। जांच के लिए पुलिस जब उसके फ्लैट पर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला।
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि कथित घटना दिल्ली के जंतर-मंतर क्षेत्र की है, इसलिए मामले से संबंधित सभी दस्तावेज और एफआईआर आगे की विवेचना एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। अब मामले की आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *