रोहित शर्मा के नाम हुआ ये खास रिकॉर्ड

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज। बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट को जीतकर भारत ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वहीं पिछले १२ सालों से घर पर सीरीज जीतने के सिलसिले को भी बरकरार रखा। इसी के साथ रोहित शर्मा के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया। विराट कोहली और सौरव गांगुली को अपनी कप्तानी के कार्यकाल में एक-एक बार ऐसा करने का मौका मिला था, मगर वह भी चूक गए थे। चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया था। टीम इंडिया ने अश्विन के शतक के दम पर ३८७ रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में मेहमान टीम पहली पारी में १४९ रन पर ढेर हो गई थी। पहली पारी में भारत को २२७ रनों की बढ़त मिली और टीम इंडिया ने दूसरी पारी २८७ रनों पर घोषित कर दी। भारत बांग्लादेश के सामने जीत के लिए ५१५ रनों का टारगेट रखा था जिसके जवाब में मेहमान टीम २३४ रनों पर ढेर हो गई। भारत ने २८० रनों से इस मुकाबले को अपने नाम किया।भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब घर पर खेलते हुए विपक्षी टीम ने टॉस जीता और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता हो। इससे पहले ८ बार विपक्षी कप्तानों ने भारत को घर पर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था लेकिन टीम एक बार भी जीत नहीं पाई।भारत इस दौरान २ बार हारा था, वहीं ६ मुकाबले ड्रॉ रहे थे। आखिरी बार २०१७ में श्रीलंकाई कप्तान ने भारत को घर पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था। कोहली की कप्तानी में भारत ने वो मुकाबला ड्रॉ खेला था। वहीं, गागुंली की कप्तानी में २००१ में ऐसा हुआ था और उस दौरान टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी थी।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *