अरुणाचल सरकार केंद्रीय हिंदी संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी: खांडू

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में केंद्रीय हिंदी संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी।राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के हिंदी विभाग के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए खांडू ने कहा कि राज्य में केंद्रीय हिंदी संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने का उनकी सरकार का प्रस्तावकेंद्र ने स्वीकार कर लिया है और अब इसके लिए उपयुक्त और पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।इस कार्यक्रम में केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा, अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर का एकमात्र राज्य है जिसने हिंदी को संपर्क के रूप में अपनाया है।संचार की गुणवत्ता बढाने के लिए यहां केंद्रीय हिंदी संस्थान का एक क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत स्वायत्त संगठन केंद्रीय हिंदी संस्थान आठ क्षेत्रीय केंद्र चलाता है, जिनमें से तीन गुवाहाटी, शिलांग और दीमापुर, पूर्वोत्तर में हैं। इसका मुख्यालय आगरा में है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *