भारत न्यूजीलैंड पहला टेस्ट- रचिन की चौके से सेंचुरी

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले का तीसरा दिन है।लंच तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में ७ विकेट पर ३५१ रन बनाए हैं। टीम ३०० रन से ज्यादा की बढ़त हासिल कर चुकी है। रचिन रवींद्र और टिम साउदी नाबाद हैं। दोनों के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप हो चुकी है। रचिन सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। साउदी भी फिफ्टी बना चुके हैं।मैट हेनरी ८ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (१४ रन) और विल यंग (३३ रन) को भी आउट किया। बुमराह ने टॉम ब्लंडेल (५ रन) का विकेट लिया। वे इस साल के टेस्ट में टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। डेरिल मिचेल (१८ रन) मोहम्मद सिराज का शिकार बने। कॉन्वे ९१ और लैथम १५ रन बनाकर आउट हुए।बेंगलुरु टेस्ट का दूसरा दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। कीवी टीम ने पहले भारत को पहली पारी में ४६ रन पर ऑलआउट किया। फिर स्टंप्स तक ३ विकेट पर १८० रन भी बना लिए थे। ३ मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का पहला दिन बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *