दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना में तेज़ी, VDA ने पांच और भवनों पर चलाया बुलडोजर

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच चिह्नित भवनों को ध्वस्त कर दिया। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुए अभियान में VDA की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध घोषित निर्माणों पर बुलडोजर चलाया।कार्रवाई से पहले प्रशासन की ओर से क्षेत्र में मुनादी कराकर भवन स्वामियों को मकान खाली करने की अपील की गई थी। इसके बाद मकान संख्या CK-42/94-95, CK-43/145, CK-43/175-बी, D-50/204 और CK-43/123 को ध्वस्त किया गया।ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया और पोकलैंड मशीनों तथा बुलडोजरों की मदद से भवनों को जमींदोज कर दिया गया।VDA अधिकारियों के अनुसार दालमंडी मार्ग को 17 मीटर चौड़ा करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। भवन स्वामियों को पहले ही नोटिस जारी कर पर्याप्त समय दिया गया था। इसके बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।अधिकारियों ने बताया कि दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कुल 181 भवनों को चिन्हित किया था। सोमवार की कार्रवाई के बाद अब तक करीब 150 भवनों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें से 70 भवन पूरी तरह ध्वस्त किए जा चुके हैं।परियोजना के तहत प्रभावित भवन स्वामियों को अब तक 65 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह तक सभी चिह्नित भवनों को हटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद भूमि खाली कराकर सड़क चौड़ीकरण और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।प्रशासन का कहना है कि दालमंडी पुनर्विकास परियोजना से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वहीं, आगे भी चिह्नित निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *