अखिलेश आज महाराष्ट्र जाएंगे

उत्त्तर प्रदेश, जनमुख न्यूज। यूपी में उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो जाएंगे। १८ से २५ अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इधर, अखिलेश यादव आज महाराष्ट्र जा रहे हैं। वहां कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर बात करेंगे। अखिलेश ने कल ही इसका इशारा किया था कि वह महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक है। इसलिए, इंडी गठबंधन से इस बार ज्यादा सीटों की उम्मीद हैं।उपचुनाव के लिए सपा अब तक ७ सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। जबकि बसपा ने ५ प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने अभी तक एक भी नाम घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में भाजपा अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी।भाजपा ने गुरुवार को चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था। इसमें वोटिंग की डेट आगे बढ़ाने की मांग की थी। उनका तर्क था कि १५ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है। इसलिए, १३ नवंबर की वोटिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए।

