यूपी में नहीं बनी सपा और कांग्रेस की बात

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। इंडिया ब्लॉक के सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रहा सस्पेंस बुधवार देर रात उस समय सुलझ गया, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की कि पार्टी के उम्मीदवार आगामी उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सभी नौ विधानसभा सीटों पर सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। इस घोषणा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। इससे यह स्पष्ट हो गया कि इंडिया ब्लॉक के सहयोगी सीट बंटवारे पर आम सहमति बनाने में विफल रहे हैं।अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी ९ सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है। सपा नेता ने दावा किया कि इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी ९ विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है। उन्होंने कहा कि ये देश का संविधान, सौहार्द और झ्DA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसीलिए हमारी सबसे अपील है एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बँटने पाए। देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी। वहीं, आज राहुल गांधी के साथ फोटो साक्षा करते हुए अखिलेश ने लिखा कि हमने ये ठाना है ‘संविधान, आरक्षण, सौहार्द’ बचाना है। ‘बापू-बाबासाहेब-लोहिया’ के सपनों का देश बनाना है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *