महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी


नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में एनसीपी शरद गुट और शिवसेना उद्धव गुट के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। और गठबंधन के बाद सभी के हिस्से 85-85 सीटें आई हैं।

