ग्रामीणों ने रणथंभौर बाघ अभयारण्य के पास एक बाघ को मार डाला

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित विख्यात रणथंभौर बाघ अभयारण्य के पास ग्रामीणों ने एक बाघ को मार डाला। एक अधिकारी ने बताया कि इस बाघ की पहचान ‘टी-८६’ के रूप में हुई है।अधिकारी के अनुसार अभयारण्य के पास उलियाना गांव में ग्रामीणों ने १२ वर्षीय इस बाघ को इस संदेह में मार डाला कि यह वही जानवर है जिसने ५१ वर्षीय व्यक्ति का शिकार किया था।अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर उलियाना में एक मृत बाघ मिला जिसके शरीर पर हमले के निशान थे। रणथंभौर बाघ अभयारण्य (आरटीआर) के क्षेत्रीय डायरेक्टर अनूप के.आर. ने कहा फिलहाल बाघ का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।एक अन्य वन अधिकारी ने कहा कि ‘टी-८६’ के चेहरे पर चोट के निशान बताते हैं कि उस पर कुल्हाड़ी जैसी धारदार चीज से हमला किया गया और पत्थर फेंके गए। उन्होंने बताया कि एक पुराने घाव से संकेत मिलता है कि संभवत: वह किसी अन्य बाघ के साथ लड़ाई में घायल हुआ होगा।उन्होंने कहा कि करीब २० से अधिक ग्रामीणों ने रविवार दोपहर ‘टी-८६’ पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बाघ बूढ़ा था और दूसरे बाघ के साथ संघर्ष में घायल हो गया था और वन विभाग की निगरानी में था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *