मुरादाबाद में नर्स से दरिंदगी: मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव तनाव में पीड़िता

मुरादाबाद,जनमुख न्यूज। अगवानपुर में एक साल पहले नर्सिंग होम की महिला कर्मचारी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अब नर्सिंग होम की संचालिका सहित अन्य लोग महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने नर्सिंग होम संचालिका समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला की शादी जनपद अमरोहा में हुई है। शादी से पहले महिला शेरूवा चौराहा स्थित नर्सिंग होम में नर्स का कार्य करती थी। आरोप है कि जुलाई २०२३ को स्टाफ रूम में डॉ. मोबिना कोल्ड ड्रिंक लेकर आई। उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया।नर्सिंग होम के नजदीक रहने वाले मोटरसाइकिल के मिस्त्री गुड्डू उर्फ इमरान निवासी सराय खजूर और कवींद्र सिंह व दुष्यंत सिंह निवासी जनकपुरी अमरोहा ने स्टाफ रूम में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपी महिला को बेहोश छोड़कर भाग गए थे।

