अमेरिका में तीन घरों में चार लोग मृत पाए गए

वॉशिंगटन,जनमुख न्यूज। अमेरिका में कंसास राज्य के विचिटा शहर में एक ही इलाके में स्थित तीन घरों में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का माननाहै कि गोलीबारी के ये मामले एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।पुलिस प्रमुख जो सुलिवन ने कहा कि रविवार को मृत पाए गए लोगों में से एक संदिग्ध हमलावर था। पुलिस का मानना है कि सभी पांच लोग एक-दूसरे को जानते थे, हालांकि उनके आपस में संबंध का खुलासा नहीं किया गया है।पुलिस द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया गया कि शाम ५:४४ बजे गोलीबारी की सूचना पर अधिकारियों को बुलाया गया और उन्होंने एक घर के अंदर एक व्यक्ति को मृत पाया। उसकी मौत की सूचना पर अधिकारी उस स्थान से कुछ ‘ब्लॉक’ दूर एक घर पर गए और वहां तीन अन्य लोग भी मृत पाए गए।पुलिस ने बताया कि उस इलाके में जांच कर रहे अधिकारियों ने तीसरे घर की खिड़की से झांककर देखा तो वहां पांचवां व्यक्ति भी मृत पाया गया। सुलिवन ने पत्रकारों से कहा पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है। हमें ऐसा लगता है कि जांच से यह पता लग जाएगा कि क्या मृतकों में से ही किसी एक ने अन्य लोगों को गोली मारी थी।

