पुलिस कर्मियों के घर चोरी लाखों के जेवर और नगदी ले गए चोर

अलीगढ़, जनमुख न्यूज। अतरौली में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीढोल महमूदपुर में १३ नवंबर रात दो पुलिस कर्मी भाइयों के घर से चोर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। घर में शादी की तैयारियों को लेकर जेवर और नगदी मौजूद थी। चोरी से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।गांव पीढोल महमूदपुर निवासी होरीलाल पुत्र बालकिशन किसान हैं। उनके दो बेटे पवन आगरा और निर्मल सिंह हापुड़ में पुलिस कांस्टेबिल हैं। दोनों भाई वहीं ड्यूटी पर थे। होरीलाल का तीसरा बेटा प्रमोद कुमार गांव में ही उनके साथ रहते हैं। प्रमोद १३ नवंबर को अपनी पत्नी गुनगुन और दोनों बच्चों के साथ ससुराल इगलास गए थे।

