मोबाइल ठीक कराने के बहाने किशोरी का होटल में दुष्कर्म किया रिपोर्ट दर्ज

आगरा,जनमुख न्यूज। आगरा के ट्रांस यमुना इलाके की रहने वाली १५ वर्षीय किशोरी से टूंडला के होटल में दुष्कर्म की घटना हुई। किशोरी घर से मोबाइल सही कराने के लिए निकली थी। तभी परिचित युवक उसे होटल ले गया। दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिए।मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया है कि बेटी का मोबाइल खराब हो गया था। १४ नवंबर को बेटी मोबाइल बनवाने के लिए बाजार गई थी। रास्ते में विपिन नामक युवक मिला। उसे किशोरी पहले से जानती थी। विपिन ने किशोरी से कहा कि वह उसका मोबाइल टूंडला में सही करा देगा। वह साथ चली गई। आरोपी उसे हैप्पी रेस्टोरेंट एंड होटल में ले गया। उससे दुष्कर्म किया।

