मप्र : सरकार के विकास अभियान से 3.25 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा : मोहन यादव

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विकास पहलों से प्रदेश में २.७ लाख करोड़ का निवेश आएगा और ३.२५ लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, यादव ने भोपाल में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों के आयोजन और राज्यों के निवेशकों के साथ वार्ता सत्रों के बाद मध्यप्रदेश में ‘औद्योगिक विकास का माहौल बना है।’ उन्होंने घोषणा की कि वर्ष २०२५ को मप्र में ‘उद्योग वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए २४ से २९ नवंबर तक जर्मनी और ब्रिटेन का दौरा करेंगे। यादव ने कहा कि तानसेन समारोह ग्वालियर के अलावा रीवा, जबलपुर, गुना, दतिया, शिवपुरी, खंडवा और ओरछा शहरों में आयोजित किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि विस्तार कार्यक्रम के तहत तानसेन की स्मृति में संगीत कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश के बाहर चार स्थानों- जयपुर, वाराणसी, बड़ौदा और खैरागढ़ में भी किया जाएगा। यादव ने कहा कि गुजरात दौरे के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की कार्यप्रणाली और अन्य बेहतरीन प्रक्रियाओं की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *