मुठभेंंड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

जौनपुर, जनमुख न्यूज। खुटहन व खेतासराय की संयुक्त पुलिस ने खेतासराय के उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी करके एक गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल का उपचार अस्पताल में कराने के बाद उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई। आरोपी की पहचान निसार निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय के रूप में हुई।खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय अपने हमराहियों के साथ एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे हैं। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह भाग रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष खेतासराय के द्वारा उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी की गई कि बदमाश मोड़कर शेरपुर की तरफ भागना चाहा, इसी समय अनियंत्रित होकर गिर गया। उठकर बाइक छोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो बदमाश अपने हाथ में लिए तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया।

इसे भी पढ़े-
चारपाई पर सो रहे वृद्ध को सांड़ ने पटका

आजमगढ़, जनमुख न्यूज। आजमगढ़ के तहबदपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव में बीती रात टीन शेड में सो रहे Read more

पत्रकार उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का १११४वाँ दिन

जौनपुर, जनमुख न्यूज। सत्याग्रह आन्दोलन के १११४वें दिन पत्रकार उत्पीडन भ्रष्टाचार जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला Read more

एक लाख के ईनामी का एनकाउंटर, नेता प्रतिपक्ष घर पहुंचे

पूर्वांचल,जनमुख न्यूज। जौनपुर के बक्शा के अगरौरा में एक लाख के इनामिया मंगेश यादव की मौत पर सपा के राष्ट्रीय Read more

बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने घेरा थाना,की नारेबाजी

पूर्वाचल, जनमुख न्यूज।बीजपुर के डोडहर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *