विधायक से रंगदारी मांगने वाला दो लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

गुरुग्राम, जनमुख न्यूज। गुरुग्राम के बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में बिहार और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लाख के इनामी बदमाश को मुठमेड़ में मार गिराया है। उस पर बिहार के सीतामढ़ी थाने में विधायक से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज हुआ था। बताया जाता है कि सुबह 4.०० के आसपास जब बदमाश बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक से जा रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने गोली चलाई। जबावी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।
विधायक से मांगी थी रंगदारी
गैंगस्टर सरोज ने जदयू के विधायक पंकज मिश्रा से रंगदारी मांगी थी। विधायक से रंगदारी मांगने पर सीतामढ़ी थाने में मामला दर्ज हुआ था। बताया जाता है कि हाल में ही सरोज राय ने रून्नीसैदपुर के जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी दी थी। जिसके बाद से आरोपी की तलाश में बिहार पुलिस ने दिल्ली व गुरुग्राम के आसपास डेरा डाल रखा था। बिहार के रहने वाले अपने करीबियों के पास फरारी काट रहा था।
बिहार-हरियाणा पुलिस का संयुक्त अभियान
हरियाणा के मानेसर में बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की टीम ने सीतामढ़ी के कुख्यात अपराधी सरोज राय के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया था। आज की मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान भी घायल हो गया है।
कुख्यात सरोज राय पर 30 से अधिक मामले
कुख्यात सरोज राय सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का निवासी था। उसके खिलाफ सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से एके-५६ जैसे घातक हथियार बरमाद किया गया था। सरोज राय के शार्गिदों ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने एके-५६ बरामद की। साथ ही सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पूर्णिया से गिरफ्तार किया था।
व्यापारी की हत्या के बाद घोषित हुआ था इनाम
साल 2014 में शहर के बड़े दवा व्यवसायी यतींद्र खेतान की रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दी थी। इसके बाद पहली बार वह अधिक सुर्खियों में आया था। उससे भी पहल यह रंगदारी नहीं देने वाले आधा दर्जन व्यवसायियों को अपने गोली का निशाना बना चुका था। बिहार पुलिस टीम लगातार सरोज की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही थी। जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने पहले 50 हजार इनाम रखा। फिर इनाम की राशि बढ़ाकर दो लाख तक कर दी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *