रियल एस्टेट क्षेत्र में 29 प्रतिशत की वृद्धि: रेवंत रेड्डी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि ‘नकारात्मक प्रचार’ के बावजूद हैदराबाद के रियल एस्टेट क्षेत्र में इस साल अप्रैल से नवंबर तक लगभग २९ प्रतिशत की वृद्धि हुई है पिछले साल इस समय राज्य में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार थी। नगर प्रशासन और शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी को ‘चुनौती’ दी कि अगर वह वास्तव में ‘ईमानदार’ हैं तो राज्य के विकास के लिए केंद्र से धन लेकर आएं।उन्होंने कहा हैदराबाद में रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रभावित होने का दावा करने वाले नकारात्मक प्रचार के बावजूद मैं तेलंगाना के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि एक अप्रैल, २०२४ से ३० नवंबर, २०२४ तक इस क्षेत्र में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग २९ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह हैदराबाद के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *