तम्बाकू फैक्ट्री से लाखों की सुर्ती चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 बोरी माल बरामद

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। चोलापुर थाना क्षेत्र के असेटुआ गांव स्थित एक तम्बाकू पैकेजिंग फैक्ट्री से लाखों रुपये मूल्य की तम्बाकू चोरी के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 20 बोरी सादी सुर्ती (जर्दा तम्बाकू) भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री संचालक रवि कुमार यादव ने गोदाम से तम्बाकू गायब होने की शिकायत दर्ज कराते हुए कर्मचारियों और एक स्थानीय व्यक्ति पर मिलीभगत कर चोरी करने का आरोप लगाया था। स्टॉक मिलान के दौरान 20 बोरी तम्बाकू कम मिलने पर चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को अटेसुआ गांव के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में चौबेपुर थाना क्षेत्र के अईली गांव निवासी सुरेन्द्र पटेल, हरदोई जनपद के रसूलपुर निवासी रणधीर तथा सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी लवकुश राजभर शामिल हैं।पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 20 बोरी सादी सुर्ती बरामद की गई। बरामद तम्बाकू का कुल वजन करीब 482.994 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी फैक्ट्री से तम्बाकू निकालकर उसे बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे। समय रहते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया।प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम ने बताया कि मामले का सफल अनावरण कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *