पति से विवाद के बाद महिला ने बेटी के साथ आत्महत्या की

रायपुर ,जनमुख न्यूज। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में शिक्षक पति से विवाद के बाद महिला ने बेटी के साथ फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान मीना गुप्ता (३५) और उनकी बेटी आस्था गुप्ता (सात) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को कुन्नी हाई स्कूल के सामने एक पेड़ पर फंदे से एक महिला और एक बच्ची का शव लटका होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मीना का पति संजय कुन्नी गांव के हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद था।अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मीना अपनी बेटी के साथ स्कूल पहुंची तब वहां पति से फिर विवाद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद के बाद मां-बेटी स्कूल के बाहर बैठे रहे और शाम को स्कूल बंद किए जाने तक भी दोनों स्कूल के बाहर थे।

