बिहार सरकार के मंत्री को जब ऑटो ने मारी टक्कर

पटना,जनमुख न्यूज। बिहार सरकार के मधनिषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इसमें मंत्री रत्नेश सदा और उनके चार बॉडीगार्ड घायल हो गए। मंत्री समेत पांचों लोगों का इलाज चल रहा है। घटना महिषी प्रखंड क्षेत्र के जलई थाना क्षेत्र के बलिया सिमर की है। मंत्री नये साल के पहले दिन अपने पैतृक गांव में टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आ गए। आननफानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर सिविल सर्जन डॉ केके मिश्रा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप झा समेत कई आलाधिकारी पहुच कर उनका हाल जाना। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि मंत्री जी को कई जगह चोटें आई हैं। उनके चार अंगरक्षक को भी चोटें आई है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर घटना के बाद पुलिस ने ऑटो सहित चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मंत्री ने बताया कि वह मंगलवार की रात अपने गांव गए हुए थे। बुधवार की सुबह घर के आगे ही टहल रहा था। इसी दौरान एक ऑटो अनियंत्रित ओर तेज रफ्तार में ठोकर मार दी। इधर, मंत्री के साथ चल रहे अंगरक्षक सहित स्थानीय लोगों ने टैंपो को जब्त कर लिया। चालक को पकड़ कर जलई थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद मंत्री सहित अंगरक्षक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिसके बाद मंत्री अपने गांव के लिए विदा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके पहुंचने से पहले सभी तैयारी कर ली गई थी। सूचना मिलते ही जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता ओर नेता भी अस्पताल पहुंच कर अपने नेता का हाल चाल जाना। इधर मंत्री ने अपने शुभचिंतकों से मिल उन्हें बताया जो कोई ज्यादा चोट नहीं लगी है। घटना के बाद जलई पुलिस भी वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार वाहन पर कारवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *