दुकान से घर लौट रहे कारोबारी की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर स्थित सौरभ विहार कॉलोनी निवासी एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार देर रात उस समय हुई जब वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार पटेल (45) के रूप में हुई है, जो अवलेशपुर में जनरल स्टोर का संचालन करते थे। परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घर से करीब 500 मीटर पहले बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर पीछे से गोली चला दी। हमलावरों ने अपना चेहरा ढक रखा था।गोली लगने के बावजूद जितेंद्र किसी तरह बाइक चलाकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल थे। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मामले में मृतक की मां ने पारिवारिक भूमि विवाद की ओर भी इशारा किया है। उनका कहना है कि चंदौली जिले में स्थित पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इस संबंध में मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *