श्वांस रोगों की बढ़ती संख्या पर चिकित्सकों ने जतायी चिंता, विशेषज्ञों ने किया श्वांस रोगों के ईलाज पर गहन मंथन

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। ब्रेथ ईजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी, ब्रेथ ईजी टी.बी, चेस्ट, एलर्जी केयर अस्पताल (अस्सी, वाराणसी), इंडियन चेस्ट सोसाइटी एवं आई.एम्.ए (वाराणसी चैप्टर), उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा प्रमाणित चिकित्सकीय संगोष्ठि एवम् चिकित्सकीय कार्यशाला का आयोजन 5 जुलाई 2026 (रविवार) को होटल रिवातास, वाराणसी में संयुक्त तत्वाधान से संपन्न हुआ। जिसमे देश विदेश से आए हुए 300 से अधिक प्रख्यात चिकित्सक लोग सम्मिलित हुए और 10000 से अधिक वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। जिसमे मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ राजेंद्र प्रसाद (प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष – एरा मेडिकल कॉलेज), विशिष्ठ अतिथि डॉ एस एन संखवार (निदेशक आई.एम.एस – बी.एच.यू), डॉ संजय गुप्ता (डीन – आई.एम.एस – बी.एच.यू), डॉ मुकेश कुमार (सी.एम.ओ – वाराणसी), जेसीएस इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के चेयरमैन – डॉ जे सी सूरी, केजीएमसी लखनऊ के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष – डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, सीएमआरआई, कोलकाता के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ राजाधर, ब्रेथ इज़ी हॉस्पिटल, वाराणसी के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ एस के पाठक, प्रयागराज के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ आशीष टंडन, एसजीपीजीआई, लखनऊ के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ आलोक नाथ एवम् ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ सुनीता पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया I
तदोपरांत अतिथियों ने ब्रेथ ईजी द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका “बी.ई टाइम्स” का विमोचन किया I ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ सुनीता पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेट किया I इस चिकित्सकीय संगोष्ठी में आए हुए सभी चिकित्सकों को उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा 3 मेडिकल एकेडमिक क्रेडिट पॉइंट प्रदान किया गया I
मुख्य अतिथि डॉ पद्मश्री डॉ राजेंद्र प्रसाद ने डॉ. एस.के. पाठक द्वारा आयोजित इस चिकित्सकीय संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन न केवल चिकित्सकों को नवीनतम शोध और चिकित्सा प्रथाओं से परिचित कराते हैं, बल्कि चिकित्सक समुदाय के बीच आपसी संवाद और अनुभव-साझाकरण को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इस आयोजन को ‘ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायी’ करार दिया और डॉ. पाठक तथा उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।”
रेस्पिरेटरी कानक्लेव कांफ्रेंस 2026 के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्ररी व् वरिष्ठ श्वांस एवं टी.बी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के पाठक ने बताया कि “ब्रेथ ईजी के प्रयास से भारत में तेरहवीं बार इस चिकित्सीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा हैं I इस चिकित्सकीय संगोष्ठी का उद्देश्य चिकित्सको को गंभीर श्वांस बीमारी के प्रति नयी पद्दिती की जानकारी के बारे में अवगत कराना हैं, जिससे मरीजों को श्वांस जैसी गंभीर बिमारियों से कम समय तथा कम खर्च में आसानी से ईलाज मिल सके I डॉ पाठक ने गंभीर श्वांस बीमारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और इससे बचने के विषय में भी प्रकाश डाला I ”
जेसीएस इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के चेयरमैन – डॉ जे सी सूरी ने बताया कि “स्लीप एपेनिया (Sleep Apnoea) के प्रबंधन में हाल के वर्षों में कई महत्वपूर्ण और आधुनिक बदलाव आए हैं, जिससे मरीजों को पारंपरिक CPAP मशीन के अलावा भी कई बेहतर विकल्प मिल रहे हैं I पारंपरिक CPAP मशीनों की तुलना में अब नए उपकरण बहुत छोटे, शांत और यात्रा के अनुकूल (Travel-friendly) हो गए हैं। इनमें स्मार्ट एल्गोरिदम का उपयोग किया जाता है, जो मरीज के सांस लेने के पैटर्न के अनुसार हवा के दबाव को अपने आप एडजस्ट कर लेते हैं, जिससे नींद में असुविधा नहीं होती। इसके अलावा वैज्ञानिक अब ऐसी दवाओं पर भी शोध कर रहे हैं जो रात में गले की मांसपेशियों को शिथिल होने से रोक सकें। इसके अलावा, वजन घटाने वाली आधुनिक दवाओं (जैसे GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट) और जीवनशैली में बदलाव को अन्य उपचारों के साथ मिलाकर कॉम्बिनेशन थेरेपी के रूप में दिया जा रहा है।“
केजीएमसी लखनऊ के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा एक चिकित्सकीय कार्यशाला – पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन का आयोजन किया गया, जिसमे श्वांस रोगियों के फेफड़ों की मजबूती के लिए परिचर्चा की गईं I डॉ त्रिपाठी ने ये भी बताया कि “कठिन अस्थमा (Difficult Asthma) से तात्पर्य अस्थमा के उन मामलों से है, जहाँ उच्च खुराक वाली दवाओं (जैसे इनहेलर और स्टेरॉयड) के नियमित उपयोग और सही तकनीक के बावजूद मरीज के लक्षण नियंत्रण में नहीं आते और बार-बार अस्थमा के गंभीर दौरे पड़ते हैं। निदान की दोबारा जांच, इनहेलर तकनीक की समीक्षा, दवाओं की नियमितता, ट्रिगर्स और सह-रुग्णताओं (Co-morbidities) की पहचान के बारे में वृस्त्रित जानकारी दी I”

