मटन में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप, परिवार के आठ सदस्य बेहोश; प्रेमी संग तीन वर्षीय बेटी को लेकर फरार हुई विवाहिता

प्रतिकात्मक छाया चित्र

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अमरोहा, जनमुख न्यूज़। जिले के एक गांव से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मायके में रह रही एक विवाहिता ने रात के भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने परिवार के आठ सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद वह अपनी तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, किसान परिवार की बेटी की शादी करीब चार वर्ष पहले सैदनगली थाना क्षेत्र में हुई थी। इन दिनों वह अपने मायके में रह रही थी। सोमवार रात घर में धार्मिक अनुष्ठान के बाद मटन बनाया गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान विवाहिता ने भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद उसकी मां, दो भाई, दो भाभियां और तीन बच्चे बेहोश हो गए।
परिजनों का कहना है कि जब सभी लोग अचेत अवस्था में थे, तभी विवाहिता अपनी तीन वर्षीय बेटी को लेकर गांव के ही एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। युवक पहले से विवाहित है और तीन बच्चों का पिता भी है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले भी दोनों घर छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद महिला मायके में रह रही थी।
मंगलवार सुबह परिजनों को होश आने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फरार महिला और उसके साथ गए युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *