वाराणसी में 31 मई को होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा, 106 केंद्रों पर 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के आयोजन की तैयारियां वाराणसी में अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष भी परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है, जबकि वाराणसी जिले में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को नोडल विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर काशी विद्यापीठ में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि 31 मई को जिले के 106 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
उन्होंने बताया कि वाराणसी में कुल 48,218 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी और सुचारु संचालन के लिए 106 केंद्राध्यक्ष, 212 पर्यवेक्षक, 106 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 53 केंद्र प्रतिनिधियों की तैनाती की गई है।
डॉ. पांडेय ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *