चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

चंदौली, जनमुख न्यूज़। अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित जीवक अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल में भर्ती एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय लक्ष्मीना निवासी सासाराम के रूप में हुई है। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे एक युवक अस्पताल पहुंचा और खुद को मरीज बताते हुए बीपी की दवा ली। इसके बाद वह इलाज के बहाने अस्पताल के ऊपरी वार्ड में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने अचानक महिला की कनपटी पर पिस्टल सटा दी और गोली चला दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल से बाहर निकलते समय आरोपी ने एक और फायरिंग की और बाइक से भागने का प्रयास किया। हालांकि शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंच गए और पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *