बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

पटना, जनमुख न्यूज़। बिहार की सियासत में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में भाजपा नेता सम्राट चौधरी को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी भी हुई।
नई सरकार में जदयू कोटे से वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेताओं को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शपथ से पहले सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के लिहाज से भी उनके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। गौरतलब है कि यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद हुआ है। नीतीश कुमार करीब दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और अब राज्यसभा सदस्य हैं।
फिलहाल मंत्रिमंडल का पूरा विस्तार होना बाकी है, जिसका ऐलान जल्द किया जा सकता है।

