चुनावी बूथों के स्थानांतरण पर सपा का ऐतराज, डीएम को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव एवं वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित ने शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर चुनावी प्रक्रिया के दौरान मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के मतदान केंद्रों को दूर-दराज स्थानों पर स्थानांतरित किए जाने पर शिकायत की।किशन दीक्षित ने कहा कि मतदान केंद्रों को अचानक दूर स्थानांतरित करने से मतदाताओं को भारी असुविधा हो रही है और कई जगह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि मतदान बूथों को पुरानी जगह पर ही बनाए रखा जाए।सपा प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया कि यदि कोई मतदान स्थल जर्जर हालत में है तो उसे तुरंत मरम्मत कराया जाए। यदि मरम्मत संभव नहीं है और बूथ स्थानांतरित करना अनिवार्य है, तो उसे नजदीक ही किसी उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि मतदाताओं को सुविधा बनी रहे और कोई विवाद न खड़ा हो।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सपा प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि ऐसे सभी मतदान केंद्रों को चिन्हित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।प्रतिनिधि मंडल में रीबू श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, राजू यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *