वाराणसी में समान शिक्षा की मांग को लेकर तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू, डॉ. संदीप पांडे बोले- ‘अमीर-गरीब सभी बच्चों को मिले एक जैसी शिक्षा’

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर सोमवार से वाराणसी में तीन दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी डॉ. संदीप पांडे के नेतृत्व में मुंशी प्रेमचंद की जन्मस्थली लमही से जनसभा के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। पदयात्रा का मुख्य नारा है— “चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो समान।”

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा 13 से 15 जुलाई तक चलेगी। यात्रा लमही से शुरू होकर जनकवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ के गांव खेवली, लोकबंधु राजनारायण के गांव गंजारी होते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में संपन्न होगी।यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि संविधान समानता का अधिकार देता है, लेकिन आज भी समाज में जाति, धर्म, लिंग, भाषा और आर्थिक आधार पर असमानताएं बनी हुई हैं। उनका कहना था कि शिक्षा ही सामाजिक गैर-बराबरी को समाप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है, लेकिन वर्तमान शिक्षा व्यवस्था स्वयं असमानता को बढ़ावा दे रही है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों के बच्चों को बेहतर स्कूल, संसाधन और रोजगार के अवसर मिलते हैं, जबकि गरीब, किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कोठारी आयोग की कॉमन स्कूल सिस्टम (समान विद्यालय प्रणाली) संबंधी सिफारिशों को लागू करने की मांग दोहराई।पदयात्रा के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के वर्ष 2015 के उस सुझाव का भी उल्लेख किया गया, जिसमें सरकारी वेतन पाने वाले कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा सरकारी विद्यालयों में सुनिश्चित करने की बात कही गई थी। वक्ताओं का कहना था कि इससे सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार होगा और सभी बच्चों को समान अवसर मिल सकेंगे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

आयोजकों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे धरने के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।यात्रा के पहले दिन लमही से बड़ालालपुर, नातिनियादाई, नवलपुर, तरना और खेवली होते हुए कोरौती तक पदयात्रा निकाली गई। खेवली में जनकवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

इस अवसर पर डॉ. संदीप पांडे, नंदलाल मास्टर, फादर आनंद, फादर प्रवीण, रामजनम यादव, अजित गौरव, आजाद गौतम, प्रमोद, रंजीत, गणेश, विजय, हीरा यादव, अवदेश यादव, अनिल मौर्य, मधुबाला, मनीषा, सीमा, अनीता, आशा राय, नेहा, काजल, ज्योति, सरोज सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *