बंगाल CM के PA हत्याकांड में वाराणसी से गिरफ्तार हुआ विनय राय, CBI ने बताया साजिश का अहम कड़ी

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने मंगलवार को वाराणसी से गाजीपुर निवासी विनय राय उर्फ पमपम को गिरफ्तार किया। सीबीआई के अनुसार, विनय राय पर हत्या में शामिल शूटरों को संसाधन और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराने का आरोप है।
सीबीआई टीम ने आरोपी को वाराणसी पुलिस लाइन के पास से हिरासत में लिया और मेडिकल परीक्षण के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 21 मई की शाम तक कोलकाता की अदालत में पेश करने की अनुमति देते हुए ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर लिया।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, विनय राय गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र के देवरिया गांव का निवासी है और बिहार-झारखंड में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
सीबीआई और बंगाल एसटीएफ की टीम इस मामले में गाजीपुर के मतसा गांव निवासी संतोष राय की भी तलाश कर रही है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में एक अन्य शूटर “मुनमुन” का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। एजेंसी का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य चेहरों का खुलासा हो सकता है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

गौरतलब है कि चंद्रनाथ रथ की 6 मई को कोलकाता के मध्यमग्राम इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पहले बंगाल एसटीएफ और बाद में सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली।
अब तक इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या से, जबकि विक्की मौर्य और मयंक मिश्रा को बक्सर से गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को सीबीआई और मुजफ्फरपुर पुलिस ने बलिया के रत्तोपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया था, जिसकी भूमिका शूटर के तौर पर सामने आई है।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की साजिश उत्तर प्रदेश की बलिया जेल में रची गई थी। बताया जा रहा है कि जेल में बंद रहने के दौरान राजकुमार सिंह की मुलाकात इस केस के कथित मास्टरमाइंड राज सिंह से हुई थी, जिसके बाद वह इस आपराधिक साजिश का हिस्सा बन गया।
कोर्ट में पेशी के दौरान विनय राय मीडिया कर्मियों को घूरते हुए दिखाई दिया। वहीं सीबीआई अब इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड से जुड़े पूरे नेटवर्क और इसके पीछे के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *