चीनी वायरस को लेकर अलर्ट मोड में पंजाब सरकार, मास्क पहनना किया अनिवार्य

चण्डीगढ़, जनमुख न्यूज। चीन से फैले एचएमपीवी वायरस के भारत में दस्तक देने के साथ ही कई राज्यों में सरकारें अलर्ट मोड में आ गयी हैं। पंजाब में भी स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से घरों से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की अपील की है।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा है कि, इस बीमारी से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पंजाब में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। पंजाब सरकार केंद्र के संपर्क में है और वायरस के प्रसार के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों और ६० साल से अधिक उम्र के लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहन कर जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह वायरस कोरोना जितना गंभीर नहीं है बल्कि यह फ्लू जैसे लक्षणों वाला एक हल्का वायरस है और इससे जान को खतरा नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा कि पंजाब का स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की स्थिति से लड़ने के लिए तैयार है। यह कोई नया वायरस नहीं है और न ही जानलेवा है। जिन लोगों को अस्थमा जैसी सांस की बीमारी है उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपको बाहर जाना है तो मास्क पहनकर ही निकलें। लोगों को इससे घबराना नहीं चाहिए। कोरोना से हम सभी बहुत कुछ सीखा है और हम हर तरह से तैयार हैं। राज्य के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है और उन्हें एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। पंजाब में हर तरह का इलाज मुफ्त होगा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *