Delhi Election 2025: कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, पूर्व मंत्री कृष्णा तीरथ को भी टिकट

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें मुंडका विधानसक्षा क्षेत्र के लिए धर्मपाल लाकड़ा और किराड़ी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह को तथा पटेल नगर की एससी सीट से पूर्व मंत्री कृष्णा तीरथ को टिकट दिया गया है।
इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 21 तथा दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। जिसमें कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी तथा अरविंद केजरीवाल के सामने नई दिल्ली विधानसभा सीट से संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। पार्टी अब तक 63 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
आज घोषित उम्मीदवारों के नाम
मुंडका (8) – धर्मपाल लाकड़ा
किराड़ी (9) – राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन (18) – कुंवर करण सिंह
पटेल नगर – एससी (24) – कृष्णा तीरथ
हरी नगर (28) – प्रेम शर्मा
जनकपुरी (30) – हरबनी कौर
विकासपुरी (31) – जितेंद्र सोलंकी बागरी
नजफगढ़ (35) – सुषमा यादव
पालम (37) – मांगे राम
आरके. पुरम (44) – विशेष टोकस
ओखला (54) – अरीबा खान
विश्वास नगर (59) – राजीव चौधरी
गांधी नगर (61) – कमल अरोड़ा
शाहदरा (62) – जगत सिंह
घोंडा (66) – भीष्म शर्मा
गोकलपुर – एससी (68) – ईश्वर बागरी


