हैदराबाद मेट्रो ने जब पूरा किया अनूठा मिशन, सिर्फ 13 मिनट में 13 किलोमीटर पहुंचाया हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दिल

शुक्रवार को एक अनूठा मिशन पूरा करने के लिए लोगों ने हैदराबाद मेट्रो की सराहना की है। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली हैदराबाद मेट्रो ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक अनोखा योगदान दिया है। १७ जनवरी २०२५ को मेट्रो ने १३ किलोमीटर की दूरी को मात्र १३ मिनट में तय कर एक डोनर हार्ट को ट्रांसप्लांट के लिए पहुंचाया। यह अनूठा मिशन रात ९:३० बजे शुरू हुआ, जब मेट्रो ने एलबी नगर स्थित कामिनेनी अस्पताल से लकड़ी का पुल इलाके के ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल तक डोनर हार्ट को पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराया। १३ मेट्रो स्टेशनों से गुजरते हुए इस सफर को मेट्रो ने बिना किसी बाधा के पूरा किया। मेट्रो की तेज रफ्तार और कुशल प्रबंधन के कारण इस जीवन रक्षक मिशन में समय बचाया जा सका।
कामिनेनी अस्पताल की मेडिकल टीम ने डोनर हार्ट को एक विशेष मेडिकल बॉक्स में रखा और मेट्रो से सफर कर उसे ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया। इस दौरान मेट्रो के अंदर डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी देखी गई। सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग मेट्रो की इस उपलब्धि की सराहना कर रहे हैं। कामिनेनी अस्पताल से ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल के बीच की दूरी १३ किलोमीटर है, जिसमें १३ मेट्रो स्टेशन आते हैं। आम दिनों में इस सफर में अधिक समय लग सकता था, लेकिन ग्रीन कॉरिडोर की मदद से मेट्रो ने इसे १३ मिनट में पूरा कर दिखाया। इस मिशन ने न केवल मरीज की जान बचाई बल्कि यह साबित किया कि हैदराबाद मेट्रो संकट की घड़ी में भी एक मजबूत सहायक बनकर उभर सकती है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *