जब महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ताली बजाने लगे नीतीश कुमार

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपने अजीब व्यवहार के कारण सुर्खियों में रहते हैं। आज एक बार उनका व्यवहार चर्चा का विषय बना रहां बताया जाता है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने दो मिनट तक मौन रहने के बाद ताली बजाना शुरू कर दिया। यह देखकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने उन्हें इशारे से रोका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नीतीश कुमार गांधी जी की पुण्यतिथि पर दो मिनट तक मौन रखते हैं, लेकिन इसके बाद ताली बजाने लगते हैं। तभी विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव उन्हें इशारे से यह बताने की कोशिश करते हैं कि यह स्थिति ताली बजाने के लिए सही नहीं है। हालांकि, अब तक इस पर सीएम नीतीश कुमार या जेडीयू की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार के व्यवहार पर सवाल उठे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के पैर भी छूने की कोशिश की थी और चुनाव के बाद एनडीए की बैठक में भी यही हरकत की थी। एक और घटना में, नीतीश कुमार पीएम मोदी के नाखून में लगे वोटिंग के निशान को देखकर हैरान दिखाई दे रहे थे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *