बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता के इकलौते बेटे ने किया सुसाइड

पटना, जनमुख न्यूज। आज बिहार प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे सुसाइड करने की खबर से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पटना पुलिस के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। एसएफएल की टीम को जांच के बुलाया गया। कांग्रेस विधायक के आवास पर नेताओं और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
कांग्रेस के वरीय नेता के इकलौते बेटे की आत्महत्या की खबर से पार्टी नेताओं और करीबियों में शोक की लहर है। सभी उनसे मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक के बेटे रोजाना की ही तरह सोने गए थे। किसी ने उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं देखा था। हालांकि, सुबह जब वे खुद बाहर नहीं आए तो आवास में मौजूद लोग उन्हें पूछने गए। वहां जाकर उन्होंने देखा कि अयान का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हाल में ही जब राहुल गांधी पटना आए थे तो शकील अहमद ने मंच पर ही बेटे को राहुल से मिलवाया था। अयान ने राहुल गांधी को कुछ कागज सौंपे थे।
घटना की जानकारी निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं! बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ शकील अहमद ख़ान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया है। मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है। लेकिन, एक पिता माता के लिये ढांढस के कोई मेरे पास शब्द नहीं है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *