महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप- भगदड़ में मारे गए लोगों के शव बिना पोस्टमार्टम के बंगाल भेजे गए

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया है। ममता बनर्जी ने हाल ही में हुई भगदड़ की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। उनका कहना है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है और यह बहुत दुखद है। ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वीआईपी लोगों को खास सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि आम लोग इससे वंचित हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इस आयोजन के दौरान हुई भगदड़ में कई लोगों की जान गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
वहीं ममता ने यह भी आरोप लगाया कि भगदड़ की घटना के बाद कई शव बिना पोस्टमार्टम के बंगाल भेजे गए और अधिकारियों ने कहा कि लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उनका कहना था कि इस तरह से शव भेजने से मुआवजे का सवाल उठ सकता है, क्योंकि पोस्टमार्टम के बिना मुआवजा नहीं मिल सकता।
ममता ने सीएम योगी पर आरोप लगाया कि वह धर्म का इस्तेमाल देश को बांटने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने यहां पोस्टमार्टम कराया क्योंकि शव बिना डेथ सर्टिफिकेट के भेजे गए थे। इन लोगों को मुआवजा कैसे मिलेगा?’

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *