झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: गुटखा और पान मसाले पर लगाया बैन

रांची, जनमुख न्यूज। झारखंड हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और प्रदेश में स्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा देना है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘स्वस्थ झारखंड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि ‘गुटखा और पान मसाले के कारण कैंसर जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे हमारे युवा बर्बाद हो रहे हैं। एक डॉक्टर होने के नाते मैं इस जहर के प्रभाव को भली-भांति समझता हूं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जब जनता ने मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया है, तो मेरा पहला कर्तव्य उनके जीवन की रक्षा करना है।’
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति गुटखा बेचते, भंडारण करते या इसका सेवन करते हुए पाया जाता है, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए। साथ ही, गुटखा माफियाओं और अवैध व्यापारियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
डॉ. अंसारी ने बताया कि इस फैसले के पीछे राज्य की जनता, विशेषकर माताओं और बहनों की गुहार थी, जो अपने परिवार के सदस्यों को नशे की गिरफ्त में जाते देख रही थीं। उन्होंने कहा कि ‘यह प्रतिबंध सिर्फ एक सरकारी आदेश नहीं है, बल्कि उन परिवारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने बच्चों को कैंसर जैसी बीमारियों के कारण खो दिया।’

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *