आम आदमी की जेब खाली, अमीरों का भर रहा है खजाना- खड़गे

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार बेरोजगारी और गरीबी पर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत’ दृष्टिकोण आम लोगों की जेबें खाली कर रहा है और चुनिंदा अरबपतियों का खजाना भर रहा है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि ‘नरेंद्र मोदी जी, सौ करोड़ भारतीयों के पास खर्च करने के लिए कोई अतिरिक्त आय नहीं है…. हमारे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का ६० फीसदी उपभोग पर निर्भर है। लेकिन भारत के केवल १० फीसदी लोग आर्थिक विकास और उपभोग को बढ़ावा देते हैं और ९० फीसदी लोग बुनियादी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि भारत की ५० फीसदी मध्य वर्गीय करदाताओं ने पिछले दशक में वेतन में वृद्धि नहीं देखी है। ग्रामीण मजदूरी नकारात्मक वृद्धि का सामना कर रहा है। पैसा कुछ ही लोग एकत्र कर रहे हैं और आपकी नीतियां सभी लोगों के बीच आय वितरित करने में विफल रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि बीते दस वर्षों में स्थिर वेतन, लगातार महंगाई और घटते उपभोग के कारण घरेलू बचत ५० साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। आय असमानता १०० साल के उच्चतम स्तर पर है और घरेलू ऋण सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। खरगे ने कहा, हम एक वैश्विक कर (टैरिफ) युद्ध और व्यापार बाधाओं का सामना कर रहे हैं। बेरोजगारी हमारे युवाओं के लिए असहनीय हो गई है। बजट में की गर्इं घोषणाएं निराशजनक साबित हुई हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *