साथी पहलवान की हत्या के आरोप में जेल में बंद ओलंपियन सुशील कुमार को बड़ी राहत, मिली जमानत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। ओलंपिक पदक विजेता पदमश्री सुशील कुमार को आज दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार को नियमित जमानत दे दी। उन्हें मई २०२१ में हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पहले जुलाई २०२३ में घुटने की सर्जरी के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी।
साल २०२१ में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद पहलवान सुशील कुमार का करियर खत्म हो गया। और जिंदगी सलाखों के पीछे चली गयी। मालूम हो कि सुशील कुमार पर संपत्ति विवाद में चार मई, २०२१ को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। हमले में घायल सागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोप पत्र में १३ आरोपियों को नामजद किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण, डकैती, दंगा समेत अन्य अपराधों में प्राथमिकी दर्ज की थी। कुछ दिनों बाद मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सुशील और उसके दोस्त मिलकर कुछ लोगों की पिटाई कर रहे थे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *