रेप के आरोप में अरेस्ट हुए मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। हाल ही में संपन्न हुए ‘महाकुंभ’ में अपनी आंखों और खूबसूरती को लेकर वायरल हुई लड़की मोनालिसा संग फिल्म बना रहे निर्देशक सनोज मिश्रा रेप के आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। निर्देशक पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया।
पिछले साल ३० मार्च को ४५ वर्षीय सनोज मिश्रा को गाजियाबाद से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद नबी करीम पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखा। निर्देशक पर एक २८ वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ चार साल तक सनोज ने रेप किया। फिल्म अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह मिश्रा के साथ मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला के अनुसार शोषण के दौरान निर्देशक ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पहले तो सनोज मिश्रा ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे फिल्मों में काम करने का लालच और धमकी देकर चुप रहने को कहा। बाद में वह शादी के वादे से भी मुकर गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस मामले में ६ मार्च २०२४ को निर्देशक के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
बताया जाता है कि १८ फरवरी को आरोपी सनोज मिश्रा कथित तौर पर पीड़िता को नबी करीम के होटल शिवा में लेकर आया। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर उनसे शिकायत दर्ज कराई तो वह उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पहले से इस मामले को देख रहे दिल्ली उच्च न्यायालय ने मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।
सनोज मिश्रा वायरल गर्ल मोनालिसा को अपनी ि

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *