बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग; स्लैब भी ध्वस्त, 17 लोगों की मौत

अहमदाबाद, जनमुख न्यूज। गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद कई विस्फोट हुए। इस वजह से डीसा कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए। मलबे में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि डीसा नगर पालिका के अग्निशमनकर्मी मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल बचाव कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। इससे पहले जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया था कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। छह अन्य घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि आज सुबह हमें डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।’ उन्होंने तब घटना स्थल पर सात श्रमिकों की मौत की बात कही थी। हालांकि, अब यह आंकड़ा बढ़ गया है। घायल श्रमिकों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया। हम मलबे में दबे किसी भी व्यक्ति को बचाने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।’

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *