मम्मी ने पिलाया पापा को जहर, बच्चों ने किया मां की शर्मनाक करतूत का खुलासा

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक पत्नी की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां महिला ने दो बच्चों के सामने चाकू दिखाकर अपने पति को जहर पिला दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पीड़ित पति को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना घटहो थाना क्षेत्र के मूसापुर पंचायत के वार्ड-९ की है। महिला ने शुक्रवार को इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के बच्चों आर्यन (३) और अनुष्का (५) ने घटना के संबंध में बताया कि मम्मी पापा के सीने पर बैठ गई थी और उन्हें चाकू दिखाकर जहर पिला दिया। साथ ही पेट में भी चाकू घोंपा। वहीं इस मामले में पीड़ित की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
आवेदन में पीड़ित की मां ने बताया है कि बहू विभा देवी ने बेटे पर २०२३ में दहेज उत्पीड़न का केस किया था। वह ज्यादातर अपने मायके में ही रहती है। जब कोर्ट की तारीख होती है तो वो ससुराल आती है। सास का कहना है कि उसकी बहू का दूसरे के साथ अवैध संबंध है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *