सूटकेस में मिला बच्ची का शव, माँ पर हत्या का शक

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

मुजफ्फरपुर (बिहार), जनमुख न्यूज। जिले में उस समय सनसनी पैâल गयी जब एक कचड़े के ढेर में ३.५ वर्ष की बच्ची का शव सूटकेस में मिला है। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रामबाग का है। बच्ची की पहचान मनोज कुमार की बेटी मिष्ठी कुमारी के रूप में की गई है। लोगों का कहना है कि गायब हुई बच्ची को लेकर उसकी मां घर से निकली थी और फिर नहीं लौटी। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां काजल फरार है। जिसके चलते उस पर बच्ची की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जतायी जा रही है। वही शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी है। वही सूचना के बाद से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना को लेकर मृतका बच्ची के पिता मनोज कुमार का कहना है कि कल बच्ची और बच्ची की मां घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर हमलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन दोनों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। इस बीच स्थानीय लोगों ने कचड़े के ढेर में एक सूटकेस देखा, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जब सूटकेस को पुलिस ने खोला तो हर कोई देखकर दांग रह गया। सूटकेस में बच्ची की लाश थी। यह बात मनोज कुमार को भी मिली और वह दौड़ा-दौड़ा घटनास्थल पर पहुंचा। मनोज कुमार ने सूटकेस में मिली बच्ची के शव को अपनी बेटी मिष्टी के रूप में पहचान की।
मनोज कुमार का कहना है कि वह गया जिला के रहने वाले हैं, जबकि काजल कुमारी नगर थाना क्षेत्र के रेल लाइट के पास तीन कोठिया मोहल्ले में रहती थी। दोनों ने २०१९ में लव मैरेज किया था। और फिर शादी के बाद से मनोज मुजफ्फरपुर में ही एक दूकान में काम करने लगा और फिर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रामबाग मोहल्ले में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहने लगा था। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि काजल कई अन्य लोगों से भी मोबाइल से बात करती थी। इसको लेकर दोनों में विवाद भी होता था। घटना के संबंध में मकान मालिक का कहना है कि शुक्रवर की शाम में काजल अपनी बेटी को लेकर घर से निकली थी। पूछने पर उसने बताया था कि उसके रिश्तेदारी में किसी के यहां जन्मदिन की पार्टी है, वह दोनों उसी पार्टी में जा रहे हैं। इसके बाद दोनों को वापस आते नहीं देखा गया। अब पति का आरोप है कि मुझे ऐसा लगता है कि काजल ने ही मेरी बेटी की हत्या कर शव को सूटकेस में डाल कर फरार हो गई है।
सूचना के बाद मौके पर मिठनपुरा थाना के थानाध्यक्ष बच्ची के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *