अब माहिरा समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया पर लगा बैन

जम्मू, जनमुख न्यूज। भारत व पाकिस्तान में बीच संबंधों में बढ़े तनाव के चलते भारत सरकार ने हाल ही में प्रमुख पाकिस्तानी अभिनेताओं और मीडिया प्लेटफार्मों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कदम के तहत माहिरा खान और हानिया आमिर सहित कई प्रसिद्ध पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रतिबंधित करने वाले अन्य पाकिस्तानी हस्तियों में अली ज़फ़र, सनम सईद, बिलाल अब्बास, लकरा अज़ीज़, आयज़ा खान, इमरान अब्बास और सजल अली शामिल हैं।
इसके साथ ही, भारतीय अधिकारियों ने टीवी पाकिस्तान, आर्य डिजिटल और जियो टीवी जैसे प्रमुख पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों के इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है, जिसका मकसद इन प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रचारित हो रही सामग्री पर रोक लगाना है।
भारत सरकार द्वारा ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें, प्रचार और असामाजिक गतिविधियों को रोका जा सके, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *