मासूम से रेप के बाद नैनीताल में फैला सांप्रदायिक तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

नैनीताल, जनमुख न्यूज। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा १२ वर्षीय लड़की के साथ कथित बलात्कार के बाद यहां व्याप्त तनाव का स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने और वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने गुरुवार को अधिकारियों से अफवाह फैलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए इंटरनेट पर निगरानी रखने को भी कहा।
अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले ६० वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। आरोपी ठेकेदार उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने आगे कहा कि शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लोगों से अपील जारी करनी चाहिए और गश्त तेज करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र जैसी हिंसक स्थिति नैनीताल में उत्पन्न न हो। पिछले साल फरवरी में एक मदरसा ध्वस्त किये जाने के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में हिंसा की कई घटनाएं हुर्इं।
उत्तराखंड के नैनीताल में ६० वर्षीय व्यक्ति द्वारा १२ वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने से सांप्रदायिक तनाव भड़क गया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन तथा तोड़-फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि पेशे से ठेकेदार उस्मान नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि इलाके में शांति कायम रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बारह वर्षीय लड़की के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न के बाद बुधवार रात आठ बजे उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने की खबर फैलते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम समुदाय की कुछ दुकानों को निशाना बनाते हुए उनमें तोड़-फोड़ की गयी जबकि एक निकटवर्ती मस्जिद पर पत्थर फेंके गए। उसने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रही भीड़ ने वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और क्षेत्र में स्थित मकानों पर भी पत्थर फेंके जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। नैनीताल के शहर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उग्र लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *