भारत-पाक युद्ध के बीच रेल सेवा में बड़ा बदलाव, कई ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी युद्ध के बीच भारतीय रेलवे ने सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों के रात में चलने पर रोक लगा दी है तो कई जगहों पर ट्रेने अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गयी हैं। जम्मू और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में रात के समय चलने वाली ट्रेनों को रोकने का निर्णय लिया है। इस कदम से अमृतसर, बटिंडा, फिरोजपुर और जम्मू जैसे शहरों से गुजरने वाली १५ से अधिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि अमृतसर, बटिंडा, फिरोजपुर और जम्मू से रात के समय गुजरने वाली ट्रेनों को अब सुबह के समय चलाया जाएगा। वहीं कुछ छोटी दूरी की ट्रेनों को रद्द किया गया है। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए दिन के समय विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय सुरक्षा चिंताओं और पाकिस्तान से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ने के कारण कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। उदाहरण के लिए, जम्मू और पंजाब के बीच ६५ ट्रेनों को रद्द किया गया था। उधर रेलवे ने गुजरात, राजस्थान और जम्मू कश्मीर की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ के रास्ते भी बदले गए हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया कि अहमदाबाद डिवीजन की ५ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस यानी उसकी वर्तमान स्थिति जरूर जांच लें। साथ ही यात्रा के लिए दूसरा विकल्प भी तैयार रखें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
रेलवे विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए भी सुरक्षा संबंधी सख्त निर्देश जारी किए हैं। कर्मचारियों को कहा गया है कि अगर उन्हें किसी अनजान नंबर से कोई फोन आता है, तो वे तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को इसकी जानकारी दें। इसके अलावा ट्रेनों से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। रेलवे की ओर से तय किए गए नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
रद्द की गई या मार्ग में बदलाव की गयी ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर १२४६८ (जयपुर-जैसलमेर) अब सिर्फ बीकानेर तक जाएगी। बीकानेर और जैसलमेर के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर १२४६७ (जैसलमेर-जयपुर) अब बीकानेर से ही वापस आएगी। जैसलमेर और बीकानेर के बीच वापसी की यह ट्रेन आंशिक रूप से बंद रहेगी।
ट्रेन नंबर १४८८७ (ऋषिकेश-बाड़मेर) अब ऋषिकेश से चलकर जोधपुर तक ही जाएगी। जोधपुर और बाड़मेर के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर ०९४४६/०९४४५ भुज-राजकोट-भुज स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर ९४८०१ अहमदाबाद-भुज नमो भारत रैपिड रेल रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर ९४८०२ भुज-अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर २२४८३ जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर २२४८४ गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या १२४६२ साबरमती-जोधपुर (१० मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या ५४८१४ बाड़मेर-जोधपुर (१० मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या २०४९५ जोधपुर-हड़पसर (१० मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या ५४८२५ जोधपुर-बिलाड़ा (१० मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या ५४८२६ बिलाड़ा-जोधपुर (११ मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या १२४६१ जोधपुर-साबरमती (११ मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या २०४९६ हड़पसर-जोधपुर (११ मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या २२९३२ जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस (१० मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या २०४९१ जैसलमेर-साबरमती (१० मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या १२३२४ बाड़मेर-हावड़ा (१० मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या २०४८९ बाड़मेर-मथुरा (१० मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या २०४९० मथुरा-बाड़मेर (११ मई, २०२५ को) रद्द रहेगी।
बदले गए ट्रेनों के समय
कुछ ट्रेनों के रवाना होने के समय में भी बदलाव किया गया है, जिनकी सूची इस प्रकार है…
ट्रेन नंबर १४६६१ (बाड़मेर-जम्मूतवी) अब रात १२:२० बजे की बजाय सुबह ६:०० बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर ७४८४० (बाड़मेर-भगत की कोठी) अब सुबह ३:३० बजे की बजाय सुबह ६:३० बजे चलेगी।
ट्रेन नंबर १५०१३ (जैसलमेर-कठगढ़म) अब सुबह २:४० बजे की बजाय सुबह ७:३० बजे चलेगी।
ट्रेन नंबर १४८०७ (जोधपुर से दादर एक्सप्रेस) जोधपुर से सुबह ५:१० बजे की बजाय सुबह ८:१० बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर १४८६४ (जोधपुर से वाराणसी सिटी एक्सप्रेस) जोधपुर से सुबह ८:२५ बजे की बजाय सुबह ११:२५ बजे चलेगी।
ट्रेन नंबर १४६६२ (जम्मूतवी-बाड़मेर) रास्ते में कुछ देर के लिए रोकी जाएगी और इसके बाड़मेर पहुंचने का संभावित समय सुबह ७:३० बजे होगा।
ट्रेन नंबर १४०८७ (दिल्ली-जैसलमेर) का जैसलमेर पहुंचने का समय कुछ दिनों के लिए सुबह ७:०० बजे रहेगा।
ट्रेन नंबर १५०१४ (कठगढ़म-जैसलमेर) के जैसलमेर पहुंचने का संभावित समय अब सुबह ६:३० बजे होगा।

