दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट: आंधी-बारिश और ओलों से गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में गिरा पारा

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिन भर तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था, जबकि कुछ क्षेत्रों में पारा 41 डिग्री को भी पार कर गया। हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 42 फीसदी दर्ज किया गया।

हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। रात 8 से 10 बजे के बीच तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से राहत दिलाई। इस दौरान भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।

सफदरजंग में 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जबकि पालम में हवा की गति 35 से 72 किमी प्रति घंटे के बीच रही। लोधी रोड क्षेत्र में ओले भी गिरे। पालम में तापमान 7:30 बजे 37 डिग्री सेल्सियस था, जो एक घंटे में गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव हरियाणा के पास निचले वायुमंडलीय स्तरों पर बने चक्रवातीय परिसंचरण और पंजाब से बांग्लादेश तक फैली द्रोणिका के कारण हुआ। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने भी इस सिस्टम को बल दिया। तूफान अब दक्षिण और पूर्वी दिल्ली होते हुए नोएडा की ओर बढ़ रहा है और अगले एक घंटे में क्षेत्र से बाहर निकलने की संभावना है।

बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कुछ इलाकों में जनजीवन प्रभावित भी हुआ।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *